spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : एमजीसीयू के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी झा की पुस्तक 'क्रांतिदूत वीर...

मोतिहारी : एमजीसीयू के विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी झा की पुस्तक ‘क्रांतिदूत वीर सावरकर’ प्रकाशित

-

Motihari | अमन दीप |

कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव समेत चंपारण के शिक्षाविदों,साहित्यकारों,पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लेखक को प्रेषित की शुभकामनाएं।

 दो दशकों का अनुभव रखने वाले डॉ. झा को अब तक मिल चुके हैं कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान; फेलोशिप व शोध परियोजनाओं में रहे हैं शामिल।

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (एमजीसीयू) के मीडिया अध्ययन विभाग के अध्यक्ष व प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. अंजनी कुमार झा द्वारा लिखित पुस्तक “क्रांतिदूत वीर सावरकर” का प्रकाशन हुआ है।जयपुर के इंडियन पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी,राष्ट्रवादी चिंतक एवं प्रखर साहित्यकार वीर विनायक दामोदर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सरल व प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया गया है।यह पुस्तक युवाओं और शोधार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायी सिद्ध होगी।

पुस्तक के प्रकाशन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव सहित जिले के अनेक शिक्षाविदों,साहित्यकारों व पत्रकारों ने डॉ. झा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।दो दशकों से अधिक का शिक्षण एवं पत्रकारिता अनुभव रखने वाले डॉ. झा की यह 25वीं पुस्तक है।वे मानव संसाधन विकास मंत्रालय के शिक्षा पुरस्कार (2015),मध्य प्रदेश सरकार के अखिल भारतीय विष्णु प्रभाकर पुरस्कार (2020) और उत्कृष्ट संसदीय पत्रकारिता पुरस्कार (2008) से सम्मानित हो चुके हैं।लेखक डॉ. अंजनी कुमार झा ने कहा कि इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वीर सावरकर के जीवन-संघर्ष,साहित्यिक अवदान तथा उनके राष्ट्र निर्माण संबंधी विचारों से परिचित कराना है।

Motihari | MGCU Media Department Head Dr Anjani Kumar Jha Wrote Book Krantidoot Veer Savarkar Published From Jaipur

bihar-motihari-mgcu-professor-dr-anjani-jha-book-krantidoot-veer-savarkar-published-vice-chancellor-congratulated

Tagline : Motihari literature, Bihar updates, A new book titled “Krantidoot Veer Savarkar”, authored by Dr. Anjani Kumar Jha, Head of the Media Studies Department, MGCU Motihari, has been published,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts