HomeUncategorized131 कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित, सरेंडर नहीं तो होगी कुर्की, एसपी...

131 कुख्यात अपराधियों पर इनाम घोषित, सरेंडर नहीं तो होगी कुर्की, एसपी का अल्टीमेटम

Motihari | विवेक शर्मा|

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में अपराध और संगठित तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। जिले के फरार चल रहे 131 कुख्यात अपराधियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा इनाम घोषित किया गया है। साथ ही सभी अपराधियों को जल्द सरेंडर करने की चेतावनी देते हुए साफ कहा गया है कि यदि वे आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सूची में शराब तस्करी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, एटीएम कटिंग गिरोह तथा जहरीली शराब कांड जैसे गंभीर मामलों में शामिल अपराधियों के नाम शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इन 131 अपराधियों में 43 स्प्रिट तस्कर, 34 लूट और डकैती के आरोपी, 16 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त तथा एटीएम कटिंग गिरोह एवं जहरीली शराब कांड से जुड़े कई अपराधी शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद जिलेभर में इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी तेज कर दी गयी है तथा फरार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट कहा है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जो अपराधी जल्द सरेंडर नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बाद अपराध जगत में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि फरार अपराधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उन पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular