spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारबेतियादुनियां चैन की नींद में, थरुहट के किसान 20 फीट ऊंचे मचानों...

दुनियां चैन की नींद में, थरुहट के किसान 20 फीट ऊंचे मचानों पर रतजगा करते हैं, जंगली जानवरों से फसल बचाने की जद्दोजहद

-

Bettiah | भूपेश कुमार |

गौनाहा। शिवालिक रेंज की पर्वत शृंखला और भारत-नेपाल सीमा पर बसे मैनाटांड़ प्रखंड से लेकर वाल्मीकि नगर तक के थारू जनजाति के किसानों की दास्तां बेहद दर्दनाक है। जहाँ एक तरफ दुनिया चैन की नींद सोती है, वहीं थारू बहुल क्षेत्रों के किसान घास-फूस और बांस से बने 20 फीट ऊंचे मचानों पर रात जगा कर अपनी फसलों की रखवाली करते हैं। यदि वे ऐसा न करें, तो जंगली जानवर उनकी मेहनत को पूरी तरह बर्बाद कर देंगे, जिससे परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाएगी।

पश्चिमी चम्पारण जिले के चार प्रखंडों—मैनाटांड़, गौनाहा, रामनगर और बगहा में जंगल किनारे बसे गाँवों के खेतों में दर्जनों मचान दिख जाएंगे। किसान उमेश महतो, हरि शंकर महतो, रमेश महतो और जग जीवन दहईत सहित अन्य ने बताया कि सुअर, हिरण, सांभर और नीलगाय रात भर में फसल सफाचट कर जाते हैं।

कड़ी मशक्कत और रात भर जागने के बावजूद ये किसान केवल 60 प्रतिशत फसल ही बचा पाते हैं। किसानों ने शिकायत की कि मुआवजे के लिए वन विभाग को आवेदन देने पर काफी भाग-दौड़ करनी पड़ती है और बदले में नाम मात्र की राशि मिलती है। उधर, गोवर्धना रेंज के रेंजर सुनील कुमार पाठक ने कहा कि आवेदन मिलने पर विभाग जांच के बाद उचित मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास करता है।

Bettiah | Bagaha| Mainatad |While the world sleeps peacefully, farmers in Tharuhat spend the night on 20-foot-high Bamboo Scaffolding (Bamboo Machan) , struggling to protect their crops from wild animals.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts