spot_img
Sunday, July 19, 2026
Homeबिहारबेतियातेज रफ्तार स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, 10 बच्चे और शिक्षिका गंभीर...

तेज रफ्तार स्कूल वैन गड्ढे में पलटी, 10 बच्चे और शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, बच्चों को तड़पता छोड़ चालक फरार

-

Bettiah | संदीप चित्रांश | 

रामनगर। बिहार के बगहा में एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलिया गाँव के समीप एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर 5 फीट नीचे गड्ढे में पलट गयी। इस दर्दनाक हादसे में करीब 10 स्कूली बच्चे और एक शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह-

जानकारी के अनुसार, AK पब्लिक स्कूल की वैन करीब 15 से 20 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वैन की रफ्तार काफी तेज थी। बहुअरी मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण वैन सड़क से करीब 5 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी

चालक फरार, ग्रामीणों ने पहुँचाया अस्पताल-

हादसे के बाद चालक घायल बच्चों को उसी हाल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला और पुलिस की मदद से रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

बच्चों की हालत नाजुक, GMCH बेतिया रेफर-

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों और शिक्षिका की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया है। घायल शिक्षिका की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

प्रबंधन की लापरवाही,पुलिस की कार्रवाई-

इस हादसे ने एक बार फिर निजी स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की फिटनेस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन मामले पर पर्दा डालने की कोशिश करता रहा। मौके पर लोगों को वीडियो बनाने से रोका गया और प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, जो उनकी घोर लापरवाही को दर्शाता है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान और चालक की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Bettiah | Ramnagar | A speeding school van overturned into a ditch, seriously injuring 10 children and a teacher. The driver fled, leaving the children in agony.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts