HomeUncategorizedसाइकिल और स्केटिंग से केदारनाथ की यात्रा पर निकले चंपारण के दो...

साइकिल और स्केटिंग से केदारनाथ की यात्रा पर निकले चंपारण के दो युवा, जुनून और आस्था की मिसाल

Bettiah | अनिल कुमार शर्मा|

मझौलिया के धर्मेंद्र कुमार और बेतिया के कृष्णा कुमार के इस साहसिक कदम की हर ओर हो रही सराहना

बेतिया के सागर पोखरा शिव मंदिर में दर्शन के बाद अयोध्या और हरिद्वार के रास्ते हुए रवाना

मझौलिया। चंपारण की धरती से साहस और अटूट आस्था की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। मझौलिया प्रखंड के दो जांबाज युवाओं ने दुर्गम रास्तों और कठिन परिस्थितियों को चुनौती देते हुए बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा का संकल्प लिया है। इस यात्रा की खास बात यह है कि एक युवा साइकिल से तो दूसरा स्केटिंग करते हुए हजारों किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
मझौलिया की बैठनिया भानाचक पंचायत निवासी धर्मेंद्र कुमार और बेतिया के रानीपकड़ी निवासी कृष्णा कुमार ने अपनी इस साहसिक यात्रा का आगाज़ किया। दोनों ने बेतिया के सागर पोखरा स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। यह जोड़ी अयोध्या, वाराणसी और हरिद्वार के रास्ते केदारनाथ धाम पहुँचेगी।
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संदेश
धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के प्रति प्रेरित करना भी है। अनुमान के मुताबिक, उन्हें केदारनाथ पहुँचने में लगभग एक माह का समय लगेगा। प्रस्थान के समय स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं के साथ युवाओं का भव्य स्वागत किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना की। ग्रामीणों का मानना है कि इन युवाओं का यह जुनून नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Bettiah | Two young men from Champaran set out on a journey to Kedarnath by bicycle and skating, an example of passion and faith.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular