HomeUncategorizedनरकटियागंज : रास्ता बंद होने से परेशान बुजुर्ग ने आत्मदाह की चेतावनी,...

नरकटियागंज : रास्ता बंद होने से परेशान बुजुर्ग ने आत्मदाह की चेतावनी, एसडीएम से लगायी न्याय की गुहार

देश वाणी। रवि कुमार मिश्रा।

घर के सामने पक्की दीवार खड़ी करने से आवागमन ठप, गड्ढे के सहारे चल रहा परिवार।

एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का दिया भरोसा।

नरकटियागंज। प्रखंड के रोआरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। पीड़ित बुजुर्ग सत्यनारायण सिंह ने एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा को आवेदन सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है। उन्होंने अपने पड़ोसियों पर दबंगई दिखाते हुए मुख्य रास्ता अवरुद्ध करने का गंभीर आरोप लगाया है।

आवेदन के अनुसार, पड़ोसियों ने घर के ठीक सामने पक्की दीवार खड़ी कर दी है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वर्तमान में पीड़ित परिवार एक गड्ढे के किनारे से गुजरने को मजबूर है। बुजुर्ग ने बताया कि बरसात के दिनों में यह वैकल्पिक मार्ग भी जलमग्न हो जाएगा, जिससे बच्चों का स्कूल जाना और परिवार का बाहर निकलना असंभव हो जाएगा। कई बार विनती करने के बाद भी जब पड़ोसियों ने रास्ता नहीं खोला, तो लाचार होकर उन्होंने प्रशासन को आत्मदाह की चेतावनी दी है।

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेजकर विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Bettiah | Narkatiaganj | Troubled by road closure, elderly man threatens self-immolation, appeals to SDM for justice.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular