Bettiah| कुन्दन शुक्ला।
चनपटिया। बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ पर बकुलहर चौक के समीप रविवार की सुबह सीमेंट लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गाँव निवासी मछली व्यवसायी भगरासन साह (25) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, बकुलहर निवासी मनोज महतो (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुँची गोपालपुर पुलिस ने घायल मनोज को इलाज के लिए बेतिया भेजा और मामले की जाँच शुरू की।
घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर और बांस-बल्ले लगाकर जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक बेतिया-मैनाटांड़ पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

स्थिति बिगड़ती देख चनपटिया, कुमारबाग पुलिस और क्विक एक्शन टीम (QAT) को भी मौके पर बुलाना पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा।
Bettiah | Uncontrolled tractor crushed two people on Bettiah-Mainatand road, fish trader died, another serious.












