spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियाचार अतिरिक्त बोगियों के साथ चली पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली...

चार अतिरिक्त बोगियों के साथ चली पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

-

Bettiah | संदीप चित्रांश |

बगहा। रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबे समय से हो रही मांग को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 15201/15202 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार से चार अतिरिक्त बोगियां जोड़ दी गयी हैं। पूर्व में यह ट्रेन महज 12 बोगियों के साथ चलती थी, जो आज से बढ़कर अब कुल 16 बोगियों के साथ संचालित होने लगी है। इस नई व्यवस्था से बगहा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार की लगातार मांग के बाद पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर ने अतिरिक्त कोच जोड़ने का आदेश जारी किया था। इसके आलोक में सोमवार की सुबह बगहा स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस नई व्यवस्था के साथ अपने निर्धारित समय पर पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अतिरिक्त बोगियां लगने से भीड़ कम होगी और सीट पाने में सहूलियत होगी। पहले यात्रियों को चढ़ने और बैठने में काफी परेशानी होती थी। उल्लेखनीय है कि पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लोगों के लिए पटना आने-जाने का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन मानी जाती है। करीब 100 रुपये किराये में यात्री पटना पहुँच जाते हैं। यह ट्रेन सुबह चार बजे बगहा से खुलकर 11:55 बजे पाटलिपुत्र पहुँचती है। वहीं वापसी में शाम 5:05 बजे पाटलिपुत्र से खुलकर रात 1:50 बजे बगहा पहुँचती है।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts