spot_img
Tuesday, June 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीबापूधाम रेलवे प्लेटफॉर्म पर युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट...

बापूधाम रेलवे प्लेटफॉर्म पर युवक ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

-

देश वाणी। दिलीप दुबे।

मोतिहारी। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 पर गुरुवार की देर रात एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के उपरौलिया गांव निवासी सहदेव कापर के पुत्र कृष्णा कुमार कापर (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

रेल थाना पुलिस के अनुसार, 14 मई की रात गश्ती के दौरान प्लेटफॉर्म के उत्तरी छोर पर एक युवक अचेतावस्था में मिला था, जिसके मुँह से झाग निकल रहा था। उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की जेब से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें लिखे सुसाइड नोट ने मामले में नया मोड़ दे दिया है। डायरी में युवक ने अपनी व्यथा साझा करते हुए लिखा है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे बार-बार मरने के लिए उकसाती थी।

हत्या या आत्महत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस मृतक ने डायरी में अपनी पत्नी, सास और ससुर के नाम व मोबाइल नंबर भी दर्ज किए हैं। रेल थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं किसी साजिश के तहत उसे जहरीला पदार्थ तो नहीं पिलाया गया। बरामद दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

Motihari | A young man committed suicide by consuming poison on the Bapudham railway platform; his suicide note blamed his wife and in-laws.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts