spot_img
Tuesday, June 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : बरियारपुर बाइपास के पास अपराध की साजिश रचते तीन बदमाश...

मोतिहारी : बरियारपुर बाइपास के पास अपराध की साजिश रचते तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस जब्त

-

देश वाणी। अमृता वर्मा।

अपराधियों के पास से एक पिस्टल, पांच कारतूस, दो चाकू और एक ग्लैमर बाइक किये गये जब्त।

गिरफ्तारी से शहर के कपड़ा शो-रूम पर हुई फायरिंग की वारदात का हुआ सफल उद्भेदन।

सोशल मीडिया पर हथियार संग फोटो वायरल कर दहशत फैलाने वाले आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे।

मोतिहारी। छतौनी थाना पुलिस ने बरियारपुर बाइपास के समीप छापेमारी कर बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, पांच कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल और एक बाइक जब्त किये हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान शहर के मिस्कौट निवासी अभिषेक कुमार, दिलखुश कुमार और पिपरा थाना के मधुरापुर निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बरियारपुर बाइपास के पास कुछ संदिग्ध युवक किसी बड़ी घटना की फिराक में हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभिषेक और दिलखुश को धर दबोचा, जिनके पास से कारतूस मिले। उनकी निशानदेही पर मधुरापुर में छापेमारी कर अंकित को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से पिस्टल व चाकू मिले। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के मिलान से यह खुलासा हुआ कि इन्हीं बदमाशों ने पिछले दिनों एक कपड़ा शो-रूम पर फायरिंग की थी। उल्लेखनीय है कि अभिषेक और दिलखुश की पुलिस को सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो वायरल होने के मामले में भी तलाश थी।

फायरिंग के बाद सड़क पर ही बदले थे कपड़े-

इंस्पेक्टर ने बताया कि शो-रूम पर फायरिंग की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। फुटेज में स्पष्ट दिखा कि फायरिंग करने के बाद अभिषेक और दिलखुश मिस्कौट पहुंचे और पहचान छिपाने के लिए सड़क पर ही अपने कपड़े बदल लिए। पुलिस ने फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इनकी संलिप्तता की पुष्टि की है। छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार पासवान के साथ सिपाही सुमित कुमार और मिथलेश कुमार शामिल थे।

Motihari | Three criminals arrested while plotting a crime near Bariyarpur bypass, pistol and cartridges seized

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts