spot_img
Friday, May 15, 2026
HomeUncategorizedरक्सौल के रास्ते अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी नई 'अमृत...

रक्सौल के रास्ते अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी नई ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस

-

नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और दरभंगा के रास्ते मिथिलांचल व सीमांचल को जोड़ेगी ट्रेन।

गाड़ी संख्या 14664 गुरुवार को अमृतसर से और 14663 शनिवार को न्यू जलपाईगुड़ी से खुलेगी।

22 कोच वाली आधुनिक ट्रेन में साधारण और शयनयान श्रेणी के यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था।

देश वाणी। दिलीप दुबे।
मोतिहारी। उत्तर बिहार और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए सुखद खबर है। रेलवे ने नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी और दरभंगा के रास्ते अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन विशेष रूप से उन क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जो अब तक लंबी दूरी की सीधी ट्रेनों की सुविधा से वंचित थे।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 14664 प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से प्रस्थान करेगी। वहीं, 16 मई से गाड़ी संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार सुबह 08:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
यह ट्रेन मिथिलांचल और सीमांचल के प्रमुख स्टेशनों जैसे नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, फारबिसगंज, अररिया, सिकटा, बैरगनिया और नरपतगंज को कवर करेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें साधारण श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के 08, एक पेंट्रीकार तथा दो एलएसएलआरडी कोच शामिल हैं। इस सेवा के प्रारंभ होने से तराई क्षेत्र के लोगों को पंजाब और पश्चिम बंगाल की यात्रा के लिए किफायती व तेज विकल्प उपलब्ध होगा, जिससे व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts