spot_img
Tuesday, July 7, 2026
Homeबिहारबेतियाएसपी ने किया शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन...

एसपी ने किया शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

-

Bettiah |रवि कुमार मिश्रा|

‘गोद लिए गए थाना’ अभियान के तहत एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने शिकारपुर थाने की व्यवस्था परखी।

नरकटियागंज। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘गोद लिए गए थाना’ अभियान के तहत शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने शिकारपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसिंग की गुणवत्ता और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों के संधारण की बारीकी से जांच की। लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंट निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी लायी जाए। विशेष रूप से शराबबंदी कानून के कड़ाई से अनुपालन और संगठित अपराध पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने कड़ा रुख अपनाने को कहा।

जनता के साथ बेहतर समन्वय पर जोर-

थाना पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा-

“आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश लगाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

उन्होंने जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया ताकि थाने पहुँचने वाले फरियादियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक समन्वय को बेहतर बनाकर ही आदर्श पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सकती है। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Bettiah | SP conducts surprise inspection of Shikarpur police station, gives instructions for execution of pending cases.

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts