spot_img
Sunday, May 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमझौलिया में बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो...

मझौलिया में बेल्ट-जूतों की माला पहनाकर छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो प्रसारित होने से मची सनसनी

-

Bettiah | अनिल कुमार शर्मा|

जूते पर थूक कर चटाने जैसी घिनौनी हरकत से इलाके में भारी आक्रोश, पीड़ित छात्र मामा के घर रहकर करता था पढ़ाई।

मोबाइल और फोटो विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की चर्चा, तबीयत बिगड़ने पर छात्र को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र में एक छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में वर्ग आठ के छात्र को पहले दौड़ाकर, फिर पेड़ में बांधकर बेल्ट और जूतों की माला पहनाकर केवल अंडरवियर में बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में जूते पर थूक कर छात्र से चटाने जैसी शर्मनाक हरकत भी दिखाई दे रही है। हालांकि प्रसारित वीडियो की पुष्टि देश वाणी नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार, सरिसवा तेलिया पट्टी स्थित अंशु प्रिया पब्लिक स्कूल का छात्र हिमांशु कुमार पढ़ाई खत्म होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए मारपीट की। प्रसारित वीडियो में विद्यालय के एक शिक्षक सुनील कुमार के भी दिखाई देने की चर्चा है। छात्र अपने मामा महेश साह के यहां मोहछि बनकटवा रतनमाला वार्ड संख्या-दो में रहकर पढ़ाई करता था। सूत्रों के मुताबिक मोबाइल और फोटो को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के बाद भय और शर्म के कारण छात्र ने परिजनों को तुरंत जानकारी नहीं दी। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की वीडियो सामने आने पर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अंशु प्रिया विद्यालय के संचालक धनंजय मिश्रा समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts