HomeUncategorizedगोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल बत्तीस किलो गांजा के साथ...

गोपालपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक क्विंटल बत्तीस किलो गांजा के साथ बोलेरो गाड़ी ज़ब्त, तस्कर फरार

Bettiah | कुन्दन शुक्ला |

वाहन की सघन तलाशी के दौरान सत्रह पैकेटों में छुपाकर रखा गया कुल 132.65 किलो गांजा मिला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज़ब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13.26 लाख रुपये आंकी गयी


चनपटिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने शनिवार देर रात नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से एक क्विंटल बत्तीस किलो छः सौ पचास ग्राम गांजा ज़ब्त किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही वाहन सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस गश्ती अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू कर दिया। काफी दूर तक पीछा करने के दौरान गोपालपुर गांव के समीप बोलेरो अचानक बंद हो गयी। मौका पाकर वाहन में सवार दोनों तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने जब वाहन की गहन तलाशी ली, तो बोलेरो में छिपाकर रखे गए सत्रह पैकेटों से कुल 132.65 किलो गांजा बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज़ब्त गांजे की कीमत करीब 13.26 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने बोलेरो को ज़ब्त कर थाना लाया है तथा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Bettiah | Gopalpur police seized a Bolero vehicle with 1 quintal 32 kg of marijuana, and the smuggler absconded.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular