spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारबेतियाचार अतिरिक्त बोगियों के साथ चली पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली...

चार अतिरिक्त बोगियों के साथ चली पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

-

Bettiah | संदीप चित्रांश |

बगहा। रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबे समय से हो रही मांग को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 15201/15202 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस में सोमवार से चार अतिरिक्त बोगियां जोड़ दी गयी हैं। पूर्व में यह ट्रेन महज 12 बोगियों के साथ चलती थी, जो आज से बढ़कर अब कुल 16 बोगियों के साथ संचालित होने लगी है। इस नई व्यवस्था से बगहा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को यात्रा में बड़ी राहत मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के सांसद सुनील कुमार की लगातार मांग के बाद पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर ने अतिरिक्त कोच जोड़ने का आदेश जारी किया था। इसके आलोक में सोमवार की सुबह बगहा स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस नई व्यवस्था के साथ अपने निर्धारित समय पर पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अतिरिक्त बोगियां लगने से भीड़ कम होगी और सीट पाने में सहूलियत होगी। पहले यात्रियों को चढ़ने और बैठने में काफी परेशानी होती थी।

उल्लेखनीय है कि पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस इस क्षेत्र के लोगों के लिए पटना आने-जाने का सबसे सस्ता और सुविधाजनक साधन मानी जाती है। करीब 100 रुपये किराये में यात्री पटना पहुँच जाते हैं। यह ट्रेन सुबह चार बजे बगहा से खुलकर 11:55 बजे पाटलिपुत्र पहुँचती है। वहीं वापसी में शाम 5:05 बजे पाटलिपुत्र से खुलकर रात 1:50 बजे बगहा पहुँचती है।

Patna | Patliputra-Bagaha Intercity Express runs with four additional coaches, passengers get big relief.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts