HomeUncategorizedपटना में चेन स्नेचिंग के दौरान गोली मारने वाले अपराधियों से पुलिस...

पटना में चेन स्नेचिंग के दौरान गोली मारने वाले अपराधियों से पुलिस मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली, दोनों गिरफ्तार

देश वाणी। संवाददाता।

पटना। अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर चौक के पास मोबाइल व चेन स्नेचिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने वाले अपराधियों के साथ पुलिस की सीधी मुठभेड़ हो गयी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गयी नियंत्रित फायरिंग में एक कुख्यात अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त दूसरे अपराधी को भी दबोच लिया है। अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार और बाइक बरामद कर ली गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 13 मई की सुबह अपराधियों ने भागवत नगर चौक के समीप एक व्यक्ति से छिनतई का प्रयास किया था और विरोध करने पर उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया था। जख्मी व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय के. शर्मा के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने सीसीटीवी फुटेज के गहन अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण और मानवीय इनपुट के आधार पर अपराधियों को चिह्नित किया। इसके बाद पुलिस ने एक अपराधी के ठिकाने पर छापेमारी की, जहाँ खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस के वाहन में भी लगी। पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली अपराधी के पैर में लगी और वह पकड़ा गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Patna | Police encounter with criminals who shot during chain snatching in Agam Kuan , one shot in the leg, both arrested.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular