spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया : शेख टोली उर्दू के प्रधान शिक्षिका को अनियमितता के आरोप...

तुरकौलिया : शेख टोली उर्दू के प्रधान शिक्षिका को अनियमितता के आरोप में डीईओ ने किया निलंबित

-

Motihari| आशा कुमारी |

अप्रैल माह में बीईओ के जाँच मे मिली थी विद्यालय मे अनियमितता।

मोतिहारी।तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोपुर शेख टोली उर्दू की प्रधान शिक्षिका अंजली को अनियमितताओं के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबन अवधि के दौरान प्रधान शिक्षिका का मुख्यालय सुगौली बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, अप्रैल माह में बीईओ द्वारा उक्त विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान मध्याह्न भोजन, शिक्षण कार्य और विद्यालय प्रबंधन से जुड़े कई मामलों में व्यापक अनियमितताएं सामने आई थीं। जांच में पाया गया कि विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में बढ़ाकर दर्ज की जा रही थी, जबकि वास्तविक उपस्थिति कम थी। इसके अलावा, निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को मध्याह्न भोजन नहीं दिया जा रहा था, जो सरकार के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी प्रधान शिक्षिका अंजली के कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ बयान दिया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए विभाग द्वारा प्रधान शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। डीईओ राजन कुमार गिरि ने बताया कि वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना, मनमानी रवैया, कर्तव्यों के प्रति लापरवाही तथा एमडीएम समेत अन्य कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य शिक्षकों को भी अपने कार्यों के प्रति सजग रहने का संदेश मिला है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts