spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारबेतियाभितहा के झवठिया गांव में मगरमच्छ निकलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग...

भितहा के झवठिया गांव में मगरमच्छ निकलने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

-

Bettiah | मनोज यादव|

वनकर्मी लालसा यादव व सर्वेन्द्र यादव की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, गंडक नदी में छोड़ा जाएगा

मधुबनी। बगहा अनुमंडल अंतर्गत भितहा प्रखंड के झवठिया गांव में सोमवार को अचानक एक मगरमच्छ गांव के समीप दिखाई दिया। मगरमच्छ को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी। लोग सुरक्षित दूरी बनाकर मगरमच्छ को देखने लगे, वहीं कुछ ग्रामीणों ने इस संबंध में सूचना तत्काल वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मी लालसा यादव एवं सर्वेन्द्र यादव ने अन्य सहयोगियों के साथ सावधानीपूर्वक मगरमच्छ को अपने नियंत्रण में लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्रामीणों की भीड़ को दूर रखा गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहली बार मगरमच्छ दिखाई देने से लोग घबरा गए थे। बच्चों और महिलाओं को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गयी थी। वन विभाग के कर्मी सर्वेन्द्र यादव ने बताया कि पकड़े गए मगरमच्छ को सुरक्षित रूप से गंडक नदी में छोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि गंडक नदी मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। उन्होंने अपील की कि यदि भविष्य में कहीं भी वन्य जीव दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Bettiah | Bhithaha | Forest department rescues crocodile after panic grips Jhavthia village in Bagaha

Slug URL

Bettiah crocodile-rescued-by-forest-department-in-jhavthia-village-bhithaha

Tag Line

Bettiah updates, Bhithaha News, Crocodile Rescue Bagaha, Forest Department Action, Gandak River Wildlife, West Champaran News, 

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts