spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारी : कृतपुर पैक्स अध्य्क्ष पर सोशल मिडिया पर हेडमास्टर की कथित...

मोतिहारी : कृतपुर पैक्स अध्य्क्ष पर सोशल मिडिया पर हेडमास्टर की कथित अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

-

Motihari | आशा कुमारी|
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कृतपुर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे के ऊपर एक हेडमास्टर ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किया है। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष ने संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, पनापुर रंजीता पंचायत स्थित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय गउआ मठ में कार्यरत हेडमास्टर अशोक कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया पर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे के खिलाफ आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी कर दी। आरोप है कि इस टिप्पणी से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ने बताया कि जब वह इस मामले में पूछताछ करने के लिए हेडमास्टर अशोक शर्मा के घर जा रहे थे, तभी अशोक शर्मा उनके साथ उलझ गए और मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि हेडमास्टर अशोक कुमार शर्मा गोईठाहा बढ़हईया टोला के रहने वाले हैं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts