spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारी5000 रुपये का इनामी शराब कारोबारी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

5000 रुपये का इनामी शराब कारोबारी गिरफ्तार, कई मामलों में था वांछित

-

देश वाणी – विवेक शर्मा 

हरसिद्धि। हरसिद्धि थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 5000 रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी राजू साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दामोवृति गांव निवासी राजू साहनी, पिता द्वारिका साहनी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार राजू साहनी बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से जुड़े कई मामलों में आरोपित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आरोपी पर शराब के अवैध कारोबार से संबंधित कई कांड दर्ज हैं, जिसके कारण उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2019 से 2025 तक हरसिद्धि थाना में शराब तस्करी एवं संबंधित धाराओं के तहत कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अलावा भारतीय दंड संहिता की धारा 272 और 273 के तहत भी मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही उसके नेटवर्क और शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब माफियाओं और तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts