spot_img
Sunday, July 12, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया भाजपा मंडल की बैठक मे बोले पूर्व मंत्री कृष्णनंदन, जनकल्याणकारी योजनाओं...

तुरकौलिया भाजपा मंडल की बैठक मे बोले पूर्व मंत्री कृष्णनंदन, जनकल्याणकारी योजनाओं को गरीबो को बताने का करे काम।

-

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया उत्तरी मंडल भाजपा कार्यसमिति की बैठक रविवार को बिजुलपुर पंचायत स्थित विशुनपुरवा गांधी पुस्तकालय के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा ने की, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान ने संगठन की मजबूती और नियमित बैठकों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मंडल कार्यसमिति की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आगामी योजनाओं की रणनीति समय पर तय की जा सके। विधायक ने आगामी 10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा दिए गए नारे “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब नियत साफ हो, नेतृत्व मजबूत हो और नीति स्पष्ट हो, तो देश किस प्रकार प्रगति करता है, इसका उदाहरण प्रधानमंत्री मोदी ने प्रस्तुत किया है। बैठक में उपस्थित नेताओं ने भी संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर अपने विचार साझा किए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, संयोजक राजकिशोर कुशवाहा, महामंत्री दीपक गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद, युवा मोर्चा के नेता राकेश कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता देवी, बाबुलाल साह, अवधेश माझी, अजय सिंह, मदन साह, धर्मेंद्र यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts