spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारमोतिहारी‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण

-

फोटो : वृक्षारोपण करते विधायक प्रमोद कुमार व अन्य

माला सिन्हा

पीपराकोठी : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को सूरजपुर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर विधायक प्रमोद कुमार ने पीएम मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वृक्ष पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है. यह अभियान लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने और हरित भारत के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और पौधे लगाकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts