फोटो : गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस पदाधिकारी
पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने सूखा नशा अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर 247.480 ग्राम गाजा जैसी मादक पदार्थ के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि बंगरी ओवर ब्रिज के निचे हरपुर में विश्वनाथ महतो के गुमटी से 67 ग्राम तथा चकिया थाना क्षेत्र के पैठनिया निवासी रामशरण दास के फुस के घर से 180.480 ग्राम गाजा जैसा मादक पदार्थ को बरामद किया गया है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के साथ पुअनि आदित्य कुमार भारद्वाज, पंकज कुमार, दीपक कुमार, सुदीश कुमार सहित अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे. पुलिस गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई कर रही है.












