spot_img
Thursday, July 23, 2026
Homeबिहारहरसिद्धि के विकास और लोहार समाज के मुद्दों पर भाजपा नेता दीपक...

हरसिद्धि के विकास और लोहार समाज के मुद्दों पर भाजपा नेता दीपक शर्मा ने सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात

-

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों तथा लोहार समाज की समस्याओं को लेकर भाजपा नेता दीपक शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए क्षेत्रीय विकास और सामाजिक न्याय से जुड़े पहलुओं को गंभीरता से उठाया। मुलाकात के बाद दीपक शर्मा ने बताया कि लोहार समाज आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ेपन का सामना कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के लिए राज्य सरकार ठोस पहल करे, ताकि समाज के युवाओं को आरक्षण का लाभ मिल सके और वे शिक्षा व रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि आरक्षण मिलने से लोहार समाज के लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिलेगा और उनकी स्थिति में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कृष्णनंदन पासवान ने क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय विकास कार्य किए हैं, जिनका लाभ आम जनता को मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक वर्तमान में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और नई योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपक शर्मा की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के विकास और सामाजिक समरसता के लिए प्रतिबद्ध है। इस मुलाकात को हरसिद्धि क्षेत्र और लोहार समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts