फोटो : अभियुक्त के घर इस्तीहार चस्पाते पुलिस बल
माला सिन्हा
पीपराकोठी : स्थानीय थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 166/26 बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम के प्राथमिक अभियुक्त, स्पिरिट माफिया जहरीली शराब कांड के अभियुक्त सलेमपुर गांव निवासी लालबाबू यादव के घर जाकर न्यायालय से निर्गत इतिहास को विधिवत तामिला कराया. वही थाना कांड संख्या -247/25 के मवेशी कारोबारी अभियुक्त पश्चिमी चम्पारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के भेड़ियाही निवासी शेख लड्डन के घर जाकर पुरषोत्तम पुर थाना के सहयोग से उनके घर पर विधिवत इश्तिहार तामिला किया गया. पुष्टि थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया है.












