HomeUncategorizedतुरकौलिया हाई स्कूल मे बोले पूर्व मंत्री कृष्णनंदन,समाज के नव निर्माण मे...

तुरकौलिया हाई स्कूल मे बोले पूर्व मंत्री कृष्णनंदन,समाज के नव निर्माण मे शिक्षकों की है अहम भूमिका

आशा कुमारी /देशवाणी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि और तुरकौलिया प्रखंड के प्रधानाध्यापकों की एक बैठक राजाराम उच्चतर माध्यमिक मॉडल स्कूल तुरकौलिया में हुई। यह बैठक डीईओ राजन कुमार गिरि के निर्देश पर बुलाई गई थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कृष्णनंदन पासवान मौजूद रहे। वही डीईओ और दोनों प्रखंडो के बीइओ भी शामिल हुए। बैठक में  पूर्व मंत्री सह हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कृष्णनंदन ने कहा कि आप सभी शिक्षकों को समाज ने गुरुजी के उपाधि से सम्मानित किया है। गुरुजी का मतलब होता है समाज को नई दिशा देना, नवनिर्माण करना। आप सभी राष्ट्र के निर्माता है। इसलिए आपका आचरण भी उसी के अनुरूप होना चाहिए। आज बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उनके कैबिनेट के सहयोगी शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी गांव- गांव तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यालयों में बच्चों को मिले इसपर लगातार जोर दे रहे हैं। सरकार की मंशा को धरातल पर उतारने का काम मोतिहारी डीईओ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में पठन पाठन में किसी तरह की असुविधा होती है तो हमेशा आप सभी की मदद करने को तैयार है। हर समय आपके लिए उपलब्ध हूं। वही बैठक में डीईओ श्री गिरि ने कहा कि जिस- जिस विद्यालय में प्रबंधकरणी समिति का गठन नही हुआ है वहां अविलम्ब गठन कर इसकी जानकारी उन्हें दे। उन्होंने कहा कि वह शिक्षकों के समस्या के साथ हमेशा खड़ा हूं। लेकिन शिक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। मौके पर उक्त स्कूल के समिति सदस्य सह भाजपा के वरीय नेता दीपक शर्मा समेत हेडमास्टर इरशाद अहमद सहित अन्य मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular