spot_img
Monday, May 18, 2026
HomeBreakingनरकटियागंज में नकली उत्पादों की बिक्री, दो दुकानों से 29 जींस जब्त,...

नरकटियागंज में नकली उत्पादों की बिक्री, दो दुकानों से 29 जींस जब्त, यूपी व शिकारपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

-

उत्तर प्रदेश पुलिस और शिकारपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 29 नकली जींस जब्त

नरकटियागंज | अरविंद| देश वाणी|

नरकटियागंज में गुरुवार को महात्मा गांधी मार्ग स्थित दो दुकानों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी कर 29 पीस स्पार्की ब्रांड की नकली जींस जब्त की है। छापेमारी अग्रवाल मार्केट स्थित दीपक एण्ड ममता ड्रेसेज तथा शिव ड्रेसेज में की गयी। जहॉं से ब्रांडेड कंपनी के नकली स्टीकर व लोगो लगे 29 नकली जींस जब्त किये गये।

शहर में नकली उत्पादों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। नकली सौंदर्य प्रसाधन, खाने-पीने की वस्तुएं और कपड़े खुलेआम बेचे जा रहे हैं। जिसकी सूचना कंपनी को मिली। तब कंपनी के पदाधिकारियों पुलिस रेड करायी।

महात्मा गांधी मार्ग की दो दुकानों पर छापेमारी-

ब्रिस्क आई मैनेजमेंट कंपनी के सीनियर इन्वेस्टिगेटर संजय कुमार (निवासी अमेठी, उत्तर प्रदेश) ने शिकारपुर थाना में नकली उत्पाद बेचने वाले फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि आई ब्रिक्स कंपनी, स्पार्की कंपनी से अधिकृत है और उन्हें सूचना मिली थी कि महात्मा गांधी मार्ग के अग्रवाल मार्केट में कुछ दुकानदार नकली जींस बेच रहे हैं।

20 मार्च को हुई छापेमारी

शिकारपुर थाना पुलिस के सहयोग से 20 मार्च 2025 को अग्रवाल मार्केट में छापेमारी की गयी।

  • दीपक एण्ड ममता ड्रेसेज (संचालक: दीपक कुमार) – 15 नकली जींस पैंट जब्त
  • शिव वस्त्रालय (संचालक: राज कुमार अग्रवाल) – 14 नकली जींस पैंट जब्त

सभी जब्त उत्पादों पर नकली एमआरपी और कंपनी का होलोग्राम स्टीकर चस्पा कर उन्हें असली बताकर बेचा जा रहा था।

कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई जारी

शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि टीम को पूरा सहयोग दिया गया है और मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। सीनियर इन्वेस्टिगेटर संजय कुमार के अनुसार, नकली उत्पाद बेचना कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पिछले साल भी हुई थी बड़ी छापेमारी

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2024 को मुंबई से आयी एक टीम ने नगर के 15 दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सौंदर्य प्रसाधन जब्त किए थे। इसके बावजूद शहर में नकली उत्पादों की बिक्री बदस्तूर जारी है।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts