spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारपटनाजितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक “कायस्थ विरासत” का लोकार्पण, समाज को नई दिशा...

जितेन्द्र सिन्हा की पुस्तक “कायस्थ विरासत” का लोकार्पण, समाज को नई दिशा देने का प्रयास

-

Patna| सुरेन्द्र कुमार रंजन|

“शिव तत्त्व” की सफलता के बाद लेखक ने ऐतिहासिक विरासत को सहेजने का किया प्रयास।

पटना। आशियाना-दीघा स्थित विशाल आदित्य अपार्टमेंट में आयोजित एक गरिमामय समारोह में बहुमुखी प्रतिभा के धनी लेखक और पत्रकार जितेन्द्र कुमार सिन्हा की द्वितीय कृति “कायस्थ विरासत” का लोकार्पण संपन्न हुआ। यह पुस्तक न केवल कायस्थ समाज के ऐतिहासिक गौरव को रेखांकित करती है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने वाला एक शोधपूर्ण दस्तावेज भी है। इससे पूर्व उनकी पहली कृति “शिव तत्त्व” का विमोचन 6 फरवरी 2026 को किया गया था, जिसे पाठकों की व्यापक सराहना मिली थी।

“कायस्थ विरासत” में सृष्टि के लेखाकार भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति, उनके कार्य और उनके वंशजों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को अत्यंत विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। लेखक ने उन ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर किया है, जो अब तक गुमनामी में थे। लोकार्पण समारोह में महालेखाकार (सेवानिवृत्त) शशि भूषण प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र कुमार रंजन, उच्च न्यायालय की प्रशाखा पदाधिकारी पूजा सबनम, कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार और धर्मेश कुमार सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। वक्ताओं ने कहा कि यह कृति समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और आत्मगौरव जागृत करने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रोफेसर अमित सिन्हा, शालिनी सिन्हा और अभियंता प्रशांत सिन्हा सहित अनेक प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी समृद्ध विरासत को समझने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।

Patna | Launch of Jitendra Sinha’s book “Kayastha Heritage”, an effort to give a new direction to the society.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts