HomeUncategorizedरक्सौल में डीआरएम : नई ट्रेनों के परिचालन और इंडियन ऑयल डिपो...

रक्सौल में डीआरएम : नई ट्रेनों के परिचालन और इंडियन ऑयल डिपो की खाली भूमि पर रेल विस्तार की योजना

Motihari | अनिल कुमार |

डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रक्सौल स्टेशन और यार्ड के संसाधनों का लिया जायजा।

इंडियन ऑयल डिपो की खाली भूमि पर रेल विस्तार और नई लाइनों के निर्माण की योजना।

रक्सौल। पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को रक्सौल स्टेशन और रेलवे यार्ड का गहन निरीक्षण किया। मंडल के वरीय पदाधिकारियों की टीम के साथ पहुँचे डीआरएम का स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ रेलवे यार्ड स्थित इंडियन ऑयल डिपो की खाली पड़ी जमीन का विशेष रूप से जायजा लिया और उसके सदुपयोग की संभावनाओं पर मंथन किया।


निरीक्षण के क्रम में डीआरएम श्री मिश्रा ने रक्सौल को समस्तीपुर मंडल का एक अति महत्वपूर्ण स्टेशन बताते हुए कहा कि यहाँ यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कई बड़ी योजनाएं प्रस्तावित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में रक्सौल से लंबी और छोटी दूरी की कई नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की योजना है। इसके लिए अतिरिक्त रेल लाइनों का निर्माण और बढ़ती यात्री क्षमता के अनुसार स्टेशन का विस्तार अनिवार्य है। उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर विभाग विस्तृत योजना तैयार कर रहा है।

मिली सूचना के अनुसार, इस निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर ही रक्सौल में आगामी विकास कार्यों का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। मौके पर स्टेशन मास्टर सतीश कुमार जायसवाल, आरपीएफ इंस्पेक्टर ए.के. चौधरी, यातायात निरीक्षक धीरेंद्र कुमार और मुख्य चल टिकट निरीक्षक रामानंद कुमार सहित कई अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

Motihari | DRM at Raxaul : Plans to introduce new trains and expand rail network on vacant land of Indian Oil Depot

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular