spot_img
Sunday, July 12, 2026
HomeBreakingरक्सौल : कैसीनो में जुआ खेलने की लत, लाखों के कर्ज के...

रक्सौल : कैसीनो में जुआ खेलने की लत, लाखों के कर्ज के दबाव में टैंपो चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या?

-

रक्सौल में किराए के मकान में व्यक्ति ने की आत्महत्या, जुए की लत और कर्ज बना Suicide की वजह?

Motihari RaxaulToday’sBigNews. by अनिल कुमार।

रक्सौल थाना क्षेत्र के आश्रम रोड वार्ड नंबर 10 में अजंता होटल के समीप किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया निवासी मदन प्रसाद के पुत्र 35 वर्षीय अविनाश कुमार के रूप में हुई है।

अविनाश रक्सौल में टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सात साल पहले उसकी शादी रक्सौल अनुमंडल के आदापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर बाजार निवासी निक्की कुमारी से हुई थी।

जुए की लत और कर्ज ने बना दिया आत्महत्या का कारण/

मृतक के करीबी लोगों के अनुसार, अविनाश को कैसीनो में जुआ खेलने की बुरी लत लग गई थी। सीतामढ़ी में रहने के दौरान उसने कई लोगों से जुए के लिए कर्ज ले लिया था, जिसके चलते वह परिवार सहित रक्सौल आ गया। यहां आने के बाद भी उसकी जुए की आदत नहीं छूटी और लगातार जुआ खेलने से उस पर लाखों रुपये का कर्ज हो गया।

कर्ज बढ़ने के कारण उसके घर में आए दिन विवाद होता था। दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसी तनाव में आकर गुरुवार की अहले सुबह अविनाश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मौत के बाद परिजनों में मातम, पुलिस कर रही जांच-

मृतक की साढ़े पांच साल की एक बेटी है। इस घटना के बाद से अविनाश के परिजन, ससुराल पक्ष और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस माम। जांच कर रही है।

परिजन ने बताया कि मृतक के शव को पैतृक गांव बारगिनिया भेजा जा रहा है।

Raxaul: Addicted to Casino Gambling, Tempo Driver Commits Suicide Under Heavy Debt Pressure?

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts