HomeBreakingबरेली में कार पेड़ से टकरायी, महिला समेत 3 की मौत; बच्चा...

बरेली में कार पेड़ से टकरायी, महिला समेत 3 की मौत; बच्चा घायल

SHABD,Lucknow, February 23,

बरेली। किला थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

किला थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के पेड़ से जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार चालक सड़क पर मौजूद लोगों को बचाने के प्रयास में था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फौरन राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों का इलाज जारी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

बाइट: अंजनी कुमार तिवारी (क्षेत्रीय अधिकारी द्वितीय)  

“हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण रही। आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

 Bareilly| Car collides with tree, 3 dead including woman, child injured,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular