spot_img
Sunday, July 12, 2026
HomeBreakingड्रग और मादक पदार्थों से अकूत धन अर्जित करने वालों की सूची...

ड्रग और मादक पदार्थों से अकूत धन अर्जित करने वालों की सूची बनेगी, होगी संपत्ति जब्त- एसपी स्वर्ण प्रभात

-

रक्सौल थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश

रक्सौल। अनिल कुमार।

जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स और मादक पदार्थों से संपत्ति अर्जित करने वालों की सूची तैयार की जाएगी। इन आरोपितों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। वे आज रक्सौल में थाने का निरीक्षण करने आये थें।

East Champaran SP Swarn Prabhat at Raxaul PS

इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सूर्य मंदिर पोखरा की सफाई और वहॉं लोगों के बैठने की व्यवस्था, जब्त वाहनों की नीलामी और थाना परिसर का सौंदर्यीकरण व ड्रग्स से संपत्ति अर्जित करने वालों की लिस्ट तैयार करने सहित कई अहम निर्देश दिये।

रक्सौल थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें थाना गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार और पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा के साथ बैठक कर थाना संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। बैठक में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

थानों के निरीक्षण के लिए 56 बिंदुओं का फॉर्मेट तैयार

पत्रकारों से बातचीत में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले के सभी थानों के निरीक्षण के लिए 56 बिंदुओं का एक फॉर्मेट तैयार किया गया है। इसके तहत पुलिस बल की उपलब्धता, भवन की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता और अन्य आवश्यक पहलुओं की जांच की जा रही है।

रक्सौल थाना निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गईं, जिन्हें दूर करने के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

एसपी ने बताया कि रक्सौल थाना में कुल 1400 केस लंबित थे, जिनमें से 200 मामलों में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। बाकी मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे पुराने मामलों की जांच पूरी कर जल्द से जल्द अंतिम आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करें। इससे लोगों को समय पर न्याय मिलेगा और उन्हें बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सूर्य मंदिर पोखरा का निरीक्षण, सफाई और बैठने की व्यवस्था के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी स्वर्ण प्रभात ने सूर्य मंदिर पोखरा का भी दौरा किया। उन्होंने देखा कि पोखरे का पानी गंदा है, जिस पर तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही, पोखरा के पास स्टील की कुर्सियां लगाने का आदेश भी दिया ताकि लोग वहां बैठकर आराम कर सकें।

पूर्वी चम्पारंण के एसपी का रक्सौल में थाने का निरीक्षण।

जब्त वाहनों की नीलामी और थाना परिसर का सौंदर्यीकरण-

एसपी ने थाना परिसर में जगह-जगह पड़ी जब्त गाड़ियों की नीलामी कराने और उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से एक स्थान पर रखने के निर्देश दिए।

ड्रग्स से संपत्ति अर्जित करने वालों की लिस्ट तैयार कर होगी जब्ती

एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्रग्स और मादक पदार्थों से संपत्ति अर्जित करने वालों की सूची तैयार की जाएगी। इन आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, खाली पड़ी थाना भूमि पर सिपाही बैरक, पदाधिकारी आवास आदि बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया। थाना परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर परिषद से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यों को पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हरैया थाना को नया भवन मिलेगा, जिसका निर्माण पूरा हो चुका है।

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

निरीक्षण के दौरान हरैया थाना प्रभारी अंजन कुमार, रक्सौल थाना के पुअनि अजीत कुमार गुप्ता, अनिता सिन्हा, एकता सागर, प्रभात कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

एसपी ने कहा कि थाना संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे जनता के प्रति संवेदनशील रहें और अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दें।

List of Properties Acquired Through Drugs and Narcotics to Be Prepared, Confiscation Action Will Be Taken – SP Swarn Prabhat at Raxaul of Motihari in East Champaran.

During the inspection at Raxaul police station, SP Swarn Prabhat issued several important directives, including the speedy resolution of pending cases, cleaning of Surya Mandir Pokhara and seating arrangements for visitors, auctioning of seized vehicles, beautification of the police station premises, and preparing a list of those who acquired property through drug trade.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts