spot_img
Wednesday, December 17, 2025
Homeबिहारबेतियापश्चिम चंपारण: विशेष अभियान में 13.150 किलोग्राम गांजा ज़ब्त, नेपाली नागरिक सहित...

पश्चिम चंपारण: विशेष अभियान में 13.150 किलोग्राम गांजा ज़ब्त, नेपाली नागरिक सहित दो गिरफ्तार

-

हृदयाननंद सिंह यादव।

बेतिया: पश्चिमी चम्पारण में सिकटा थाना की पुलिस ने बरदही गाँव में देर रात रेड कर 13.150 Kg ज़ब्त किया है। पुलिस ने इस आरोप में दो व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस ने रेलवे स्टेशन और बरदही के पास से नेपाल के पर्सा जिले के पोखरिया थाना क्षेत्र के झलमहिया गांव निवासी राकेश कुमार और मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा बाजार निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ़्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ और अवैध शराब की ज़ब्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 5 फरवरी 2025 को रात 11:15 बजे सिकटा थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बरदही गांव तीन मुहानी के पास छापामारी कर 13.150 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में सिकटा थाना कांड संख्या 16/25 दिनांक 6 फरवरी 2025 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्तों के नाम :

  1. जितेंद्र कुमार सिंह (पिता: आनंद किशोर सिंह) – ग्राम सरिसवा बाजार, थाना मझौलिया, जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया।
  2. राकेश कुमार (पिता: बिंदेश्वरी साह) – ग्राम जल माहिया, थाना पोखरिया, जिला परसा, नेपाल।

ज़ब्त:

  • 13.150 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा)

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts