HomeUncategorizedदिल्ली से सकुशल रेस्क्यू हुई पूर्वी चंपारण की 16 वर्षीय नाबालिग, आरोपित...

दिल्ली से सकुशल रेस्क्यू हुई पूर्वी चंपारण की 16 वर्षीय नाबालिग, आरोपित गिरफ्तार

रक्सौल।अनिल कुमार।

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले की एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को दिल्ली से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बच्ची लगभग दो माह पहले अचानक घर से लापता हो गयी थी।

परिजनों द्वारा इस संबंध में स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था।
लगभग दो माह तक कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई कि नाबालिग किसी मानव तस्कर के चंगुल में फंस गयी है। इसी दौरान सूचना मिली कि रवि नामक व्यक्ति बच्ची को बहला फुसलाकर नेपाल ले गया था। नेपाल में भी पुलिस की मदद से खोजबीन की गयी, लेकिन वहां भी बच्ची का पता नहीं चल सका।
बाद में आरोपित का एक मोबाइल नंबर मिला, जो लगातार बंद आ रहा था।
हर ओर से निराश हो चुके परिजनों ने अंततः एएचटीयू एसएसबी रक्सौल तथा सीमांत मुख्यालय एसएसबी तेजपुर (असम) से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक तकनीकी टीम गठित की गयी। जिसने बंद मोबाइल नंबर से संबंधित तकनीकी जानकारी जुटाकर आरोपी रवि की लोकेशन ट्रेस की। जांच में उसकी लोकेशन दिल्ली में पायी गयी।

इसके बाद संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर नाबालिग लड़की को सकुशल रेस्क्यू कर लिया और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूर्वी चंपारण (मोतीहारी) जिला पुलिस को केस सौंपा जा रही है ।
इस सफल संयुक्त ऑपरेशन में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रियंक कानूनगो, इंस्पेक्टर विकास कुमार मानव तस्करी रोधक इकाई एसएसबी रक्सौल, इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा-क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी बेजपारा (असम), सीमांत मुख्यालय एसएसबी तेजपुर (असम), श्वीरेंद्र सिंह डायरेक्टर मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली, क्राइम ब्रांच नई दिल्ली, पुलिस थाना ख्याला पश्चिमी दिल्ली तथा एनजीओ रेस्क्यू एंड रिलीफ फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।

यह कार्रवाई अंतरराज्यीय समन्वय, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण मानी जा रही है।

Motihari | Raxaul | 16-year-old minor from East Champaran rescued from Delhi; accused arrested

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular