spot_img
Friday, May 8, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभीषण ठंड के चलते 10 जनवरी तक पूर्वी चम्पारण में शैक्षणिक गतिविधियों...

भीषण ठंड के चलते 10 जनवरी तक पूर्वी चम्पारण में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक के आदेश

-

मोतिहारी। निखिल विजय कुमार सिंह।

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले में लगातार जारी ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने शैक्षणिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध की अवधि बढ़ा दी है। पहले यह प्रतिबंध 7 जनवरी तक लागू था, लेकिन मौसम में अब तक कोई सुधार नहीं होने और परिस्थितियां अत्यंत प्रतिकूल बने रहने के कारण इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

प्रशासन के अनुसार वर्तमान मौसम विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हित में यह कदम उठाया गया है।

जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियां अब 10 जनवरी 2026 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ठंड और मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और परिस्थितियों के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

आमजन से अपील की गई है कि बच्चों एवं बुजुर्गों को अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचाएं और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

नोट: विद्यालयों में संचालित सभी प्रकार की परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

Motihari | Due to severe cold, orders have been issued to stop educational activities in East Champaran till January 10.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts