spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीचार दोस्तों से हुई 21.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने वापस...

चार दोस्तों से हुई 21.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने वापस कराए 10 लाख रुपये

-

Motihari । अमृता वर्मा।

मोतिहारी। जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत हरैया उचीडीह के चार बेरोजगार दोस्तों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हुई 21.75 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ठगी गयी राशि में से 10 लाख रुपये वापस करा दिये हैं। बैंक खाते में राशि वापस आते ही चारों दोस्तों के चेहरे खिल उठे। पीड़ितों को पैसे वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी और वे पिछले एक साल से न्याय के लिए साइबर थाने के चक्कर लगा रहे थे।

साइबर डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि हरैया उचीडीह निवासी अरशद अली ने 24 जून 2025 को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। अरशद को इंस्टाग्राम पर विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन दिखा था, जिसके बाद उसकी बातचीत सद्दाम हुसैन और फैजान अंसारी से हुई। झांसे में आकर अरशद अपने दोस्तों नौशाद आलम, मो. नूरुल्लाह और शोएब आलम के साथ कोलकाता गया। ठगों ने लक्जमबर्ग का वीजा और भारी वेतन वाली नौकरी का लालच देकर प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये की मांग की। चारों दोस्तों ने कर्ज लेकर 32 बार में कुल 21.75 लाख रुपये ठगों के खाते में जमा कर दिये। जब एम्बेसी में कागजातों की जाँच करायी गयी, तो वे फर्जी निकले। पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में तकनीकी छानबीन कर पुलिस ने ठगों के खाते फ्रीज कराए और 10 लाख की राशि वापस दिलाने में सफलता पायी।

Motihari | Four friends were duped of Rs 21.75 lakh, cyber police got Rs 10 lakh back.

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts