HomeUncategorizedदुर्गा मंदिर में सुई चुभे अंडे मिलने से हड़कंप, माहौल बिगाड़ने की...

दुर्गा मंदिर में सुई चुभे अंडे मिलने से हड़कंप, माहौल बिगाड़ने की आशंका पर पुलिस अलर्ट

चनपटिया थाना क्षेत्र की चुहड़ी पंचायत अंतर्गत रतनपुरा वार्ड संख्या-5 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अंडे रखे जाने की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों ने परिसर में सात अंडे पड़े देखे, जिनमें सुई चुभाई गई थी। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर परिसर में अंडे रख दिए। सुबह घटना सामने आने के बाद लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में मंदिर परिसर से अंडों को हटवाया गया।

घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग इसे जादू-टोना से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कई ग्रामीणों ने इसे माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया। हालांकि पुलिस ने किसी भी अफवाह से बचने की अपील की है।

चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी शरारती तत्व की करतूत प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular