spot_img
Thursday, June 18, 2026
HomeBreakingव्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

-

चाकू के बल पर 10 हजार, मोबाइल और घड़ी लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

चनपटिया। नरकटियागंज के व्यवसायी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए मोबाइल, नकद रुपये, घड़ी और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

बताया गया कि नरकटियागंज निवासी रमेश कुमार उर्फ मनोज कुमार जायसवाल (48) शुक्रवार की रात पटना से बस द्वारा बेतिया पहुंचे थे। बस स्टैंड पर दो युवकों ने खुद को नरकटियागंज जाने वाला बताते हुए उन्हें बाइक से साथ चलने को कहा। व्यवसायी उनके साथ बाइक पर बैठ गए। रास्ते में चनपटिया के टिकुलिया चौक से युवकों ने बाइक जेतिया रोड की ओर मोड़ दी। विरोध करने पर बदमाशों ने इसे शॉर्टकट रास्ता बताया।

छोटी पुलिया के पास सुनसान जगह पर दोनों अपराधियों ने बाइक रोक दी और चाकू दिखाकर व्यवसायी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हुए 10 हजार रुपये नकद, टाइटन कंपनी की घड़ी, मोटोरोला कंपनी का मोबाइल तथा एक रेडमी मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित के आवेदन पर चनपटिया थाना में कांड संख्या 197/26 दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में खुुटिया विशंभरपुर निवासी बिदुल महतो तथा इंड वार्ड संख्या-03 निवासी 22 वर्षीय चंदन पासवान शामिल हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से पांच हजार रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, टाइटन कंपनी की घड़ी, एक चाकू और घटना के समय पहना गया टी-शर्ट बरामद किया है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

छापेमारी दल में एसडीपीओ अजीत कुमार, इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, चनपटिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ एसआइ प्रिंस कुमार,एसआइ प्रदीप कुमार,एसआइ अनिल कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts