HomeUncategorizedनरकटियागंज प्रखंड परिसर में बनेगा अत्याधुनिक मीटिंग हॉल, जमीन की तलाश शुरू

नरकटियागंज प्रखंड परिसर में बनेगा अत्याधुनिक मीटिंग हॉल, जमीन की तलाश शुरू

Bettiah| रवि कुमार मिश्रा |

बेतिया/नरकटियागंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जल्द ही विधान पार्षद निधि से एक मीटिंग हॉल का निर्माण कराया जाएगा। इसे लेकर जिला योजना कार्यालय द्वारा अंचल प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

पत्र के अनुसार एमएलसी सौरव कुमार द्वारा जिले के आधा दर्जन से अधिक प्रखंडों में मीटिंग हॉल बनाने की अनुशंसा की गयी है। इसी कड़ी में नरकटियागंज प्रखंड को भी शामिल किया गया है।

जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय अंचल प्रशासन को भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया गया है।

सीओ सुधांशु शेखर ने बताया-

मीटिंग हॉल के निर्माण को लेकर भूमि उपलब्धता संबंधी ब्यौरा भेजने का निर्देश जिला कार्यालय से प्राप्त हुआ है। फिलहाल, परिसर में उपयुक्त भूमि की उपलब्धता की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी कागजी करवाई और प्रक्रिया को पूरा करते हुए जल्द ही संबंधित प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को भेज दिया जाएगा।

विदित हो कि प्रखंड परिसर में वर्षों पहले एक विवाह भवन सह सभागार का निर्माण कराया गया था। हालांकि, व्यवहार न्यायालय भवन के लिए जमीन हस्तांतरित होने के बाद, न्यायालय भवन के निर्माण के लिए उस पुराने सभागार को ध्वस्त कर हटा दिया गया। इसके बाद से परिसर में बने चार्ज सेंटर को ही मीटिंग हॉल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। लेकिन वर्तमान में नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के संयुक्त भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण उक्त चार्ज सेंटर भवन से ही अस्थाई रूप से प्रखंड कार्यालय का संचालन हो रहा है।

ऐसे में मीटिंग के लिए जगह की काफी कमी हो रही थी, जिसे देखते हुए इस नए मीटिंग हॉल का निर्माण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

BiharBettiah-state-of-the-art-meeting-hall-will-be-built-in-narkatiaganj-block-campus

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular