spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारजगदीशपुर की दो किराना दूकान में लाखों की चोरी

जगदीशपुर की दो किराना दूकान में लाखों की चोरी

-

देशवाणी 

बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत जगदीशपुर थाना से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित जगदीशपुर चौक की दो किराना दुकान में हुई चोरी की घटना ने व्यवसायियों और आम लोगों को सकते में डाल दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर के अखिलेश प्रसाद और बनिया टोला निवासी विवेक कुमार की किराना दुकान जगदीशपुर चौक पर हैं। उनलोगो ने सीसीटीवी कैमरा भी लगाया और बगल में जगदीशपुर थाना की सीसीटीवी कैमरा लगी है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत पर लगी एस्बेटस की चादर को हटाकर अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये मूल्य के सामान व नगदी की चोरी कर लिया। सोमवार सुबह जब अखिलेश प्रसाद का पुत्र दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान के अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। दुकान में रखा सामान बिखरा पड़ा और कई कीमती वस्तुएं गायब पाया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार चोर चावल, तेल, रिफाइंड सहित अन्य किराना सामग्री के अलावा नगदी, दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा और उसकी हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए हैं। सूत्र बताते हैं कि लगभग 8 लाख रुपये मूल्य की चोरी हुई है। सूत्रों ने बताया कि दोनों दूकानदार जगदीशपुर थाना में चोरी सम्बंधी आवेदन दिया है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts