spot_img
Saturday, July 25, 2026
Homeबिहारतुरकौलिया में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, एक...

तुरकौलिया में बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, एक घंटे तक मोतिहारी -अरेराज पथ मे आवागमन रहा ठप

-

आशा कुमारी /देशवाणी 

मोतिहारी।

तुरकौलिया मुख्य चौक पर बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग के प्रति जमकर नाराजगी जताई। इस दौरान मोतिहारी-अरेराज मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। भीषण गर्मी में जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बसवरिया टोला और शर्मा टोला के करीब दो सौ उपभोक्ता लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में केवल एक ही ट्रांसफार्मर चालू है, जिस पर लगभग तीन सौ से अधिक परिवारों का कनेक्शन जुड़ा हुआ है। अधिक लोड के कारण लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों के घरों में बिजली के उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग पिछले कई महीनों से एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दे रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। भीषण गर्मी में बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है, जिससे आक्रोशित होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ संतोष राज, सीओ संतोष कुमार और जमादार कन्हैया लाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलने व अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। बीडीओ संतोष राज ने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसे संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीण रविशंकर कुमार, संतोषी देवी, संजीत कुमार, बबलू कुमार, राजकुमार, नीरज कुमार, दीपक साह, देवेंद्र कुमार, संजय कुमार, अनीता देवी, शीला देवी और ललिता देवी सहित कई लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर की समस्या से वे लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन विभाग केवल आश्वासन दे रहा है। उन्होंने जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts