Homeबिहारक़ृषि विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरसिद्धि के किसान सलाहकार ठाकुर...

क़ृषि विभाग मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले हरसिद्धि के किसान सलाहकार ठाकुर जयराम सिंह सहित तीन क़ृषि कर्मी को मंत्री ने किया सम्मानित।

-

आशा कुमारी/देशवाणी 
मोतिहारी।
फार्मर रजिस्ट्री में बेहतर कार्य करने वाले हरसिद्धि प्रखंड के तीन कृषि कर्मियों को सम्मानित किया गया। पिपराकोठी मे आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में हरसिद्धि के एटीएम प्रिंस राज, ओलाहा मेहता टोला के किसान सलाहकार ठाकुर जय राम सिंह तथा मठलोहियार के किसान सलाहकार रंजन कुमार सिंह शामिल हैं। मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे क़ृषि कर्मियों की मेहनत और लगन के कारण ही कृषि विभाग अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय कृषि कर्मी ही किसानों तक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचाते हैं। वहीं पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने तीनों सम्मानित कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ये कृषि कर्मी किसानों के खेत से लेकर बाजार तक हर स्तर पर सहयोग करते हैं, जो बेहद प्रशंसनीय है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार, विधायक सचिंद्र सिंह, डीएओ मनीष कुमार सिंह सहित अन्य थे। हरसिद्धि बीएओ राघव प्रसाद ने कहा कि तीनो क़ृषि कर्मी के कार्य अन्य क्षेत्र मे भी बेहतर है। इसके पूर्व भी ठाकुर जयराम सिंह को सम्मानित किया जा चूका है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts