spot_img
Friday, March 27, 2026
Homeबिहारपटनापटना : डाक बंगला चौराहे पर रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी

पटना : डाक बंगला चौराहे पर रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारियां पूरी

-

SHABD,पटना, March 27, 

पटना के डाक बंगला चौराहे से श्री राम नवमी शोभा यात्रा होगी शुरू, अरुण गोविल, नितिन नवीन समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल भी होंगे शामिल।

27  मार्च, डाक बंगला चौराहा (पटना , बिहार) :

 राजधानी पटना में आज रामनवमी के अवसर पर डाक बंगला चौराहे पर श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन अभिनंदन समिति द्वारा किया जा रहा है और इसके लिए डाक बंगला चौराहे को पूरी तरह सजाया गया है।

वर्षों से डाक बंगला को “श्री राम चौक” नाम देने की मांग की जा रही है। इस बार डाक बंगला पर अयोध्या के राम मंदिर का आकार भी बनाया गया है।

शोभा यात्रा में देर शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल और अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। भगवान राम का किरदार अभिनेता अरुण गोविल निभाएंगे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

लाल बंगला चौराहे पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पुष्प वर्षा भी की जाएगी।

श्री राम चौक से शोभा यात्रा शुरू होगी और राजधानी में भक्ति व उत्सव का माहौल देखने को मिलेगा।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट – 

अजित कुमार लाली,कार्यकर्ता

Caption :

पटना के डाक बंगला चौराहे से श्री राम नवमी शोभा यात्रा होगी शुरू, अरुण गोविल, नितिन नवीन समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल भी होंगे शामिल।

Patna | Preparations for the Ram Navami procession at Dak Bungalow charaha are complete.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts