Homeबिहारस्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा पर गांधी सभागार में गूंजी क्रांति की...

स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा पर गांधी सभागार में गूंजी क्रांति की गूंज

-

देशवाणी 

बेतिया। आजादी के अमर सेनानियों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की गौरवगाथा को मंच पर सजीव करने वाला ऐतिहासिक नाटक ‘फनिया वध’ का मंचन 15 जुलाई 2026 को गांधी सभागार, बेतिया में किया जाएगा।

यह नाटक स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों के विरुद्ध गवाही देने वाले फणींद्रनाथ घोष तथा उनके वध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी रचना चंपारण के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. दिवाकर राय ने की है, जिसमें स्वतंत्रता आंदोलन के एक महत्वपूर्ण और प्रेरक अध्याय को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस नाट्य प्रस्तुति का आयोजन संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली एवं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 15 जुलाई को सायं 6:00 बजे गांधी सभागार, बेतिया में होगा।

उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक आयोजनों का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच मिलने के साथ-साथ दर्शकों को भी देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के अनछुए प्रसंगों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त होता है।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों, कला प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में गांधी सभागार पहुंचकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन करने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करने की अपील की।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts