HomeBIHARमोतिहारीमरीजों, परिजनों व जरूरतमंदों को कराया भोजन, सदस्यों ने सेवा भाव से...

मरीजों, परिजनों व जरूरतमंदों को कराया भोजन, सदस्यों ने सेवा भाव से बांटी खुशियां

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर में लायंस क्लब ऑफ ईस्ट चंपारण की ओर से अन्नपूर्णा भोजन सेवा के तहत हंगर प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में अस्पताल में इलाजरत मरीजों, उनके परिजनों तथा जरूरतमंद आम लोगों सहित 600 से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया। भोजन के बाद लोगों के चेहरों पर दिखी संतुष्टि और मुस्कान ने पूरे आयोजन को भावनात्मक बना दिया।

यह सेवा कार्य क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन राहुल कुमार साह के पिता स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद साह के जन्मदिन के अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के वर्तमान अध्यक्ष इंजीनियर लायन सुधांशु सिन्हा ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य मानवता की सेवा है। भूखे को भोजन कराना सबसे पुण्य और संतोषदायक कार्यों में से एक है। सदर अस्पताल में मरीजों व परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है और ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे।

पूर्व अध्यक्ष लायन राहुल कुमार साह ने कहा कि पिता स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद साह के जन्मदिन पर जरूरतमंदों को भोजन कराना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा उनके संस्कारों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस अन्नपूर्णा भोजन सेवा में रीजन चेयरपर्सन सुजीत कुमार सिंह, जोनल चेयरपर्सन अशोक जायसवाल, अमरनाथ साहू, रामप्रकाश सिन्हा, आदित्य कुमार सिंह, अनिल वर्मा, शुभम गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता सहित अन्य लायन व लियो सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular