HomeBIHARहरसिद्धि : भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार का हार्ट अटैक से निधन,...

हरसिद्धि : भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हरपुर राय पंचायत के दनही के रहने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष अनिल कुमार का हार्ट अटैक आने से बीती रात निधन हो गया। वे करीब 25 वर्ष के थे। मृदुभाषी अनिल के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
अनिल कुमार के अचानक निधन की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवा अवस्था में हुए इस निधन से हर कोई स्तब्ध है।
उनके निधन पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व मंत्री सह विधायक कृष्णनंदन पासवान, भाजपा के वरीय नेता राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, दीपक शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहनी, शंभू प्रसाद, महामंत्री राहुल तिवारी, किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी दिलीप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, डॉ जितेंद्र प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष समीर गुप्ता सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि अनिल कुमार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। वे संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में उनका अहम योगदान था। उनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
स्वामी विवेकानंद कृषक क्लब के अध्यक्ष विक्रमा चौधुर व सचिव अजय कुमार ने कहा है कि स्वर्गीय अनिल एक मिलनसार व सामाजिक व्यक्ति थे। वे लंबे समय तक क्लब के सदस्य रहते हुए किसानों के हित में कार्य करने का काम किए थे। उनके कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता।
क्लब के सदस्यों ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि अनिल हर किसी के सुख-दुख में खड़े रहते थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular