Homeबिहारमोतिहारीलायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, 12...

लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल की नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व, 12 नए सदस्यों का हुआ इंडक्शन

-

Motihari | दिलीप दुबे|

मोतिहारी। लायंस क्लब ऑफ मोतिहारी कपल का 10वाँ पदस्थापना समारोह रविवार को शहर के एक आवासीय होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संगीता नंदा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, ध्वज वंदना लायंस प्रार्थना के साथ हुआ। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉ. आशुतोष शरण, जिलापाल लायन चंदू मिश्रा व रीजन चेयरमेन लायन सुजीत कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लायनिज्म के सेवा व नेतृत्व के मूल्यों पर प्रकाश डाला।

क्लब की सह सचिव लायन कविता अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की सेवा व जनकल्याणकारी गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निवर्तमान अध्यक्ष लायन रेणु लोहिया ने अपने कार्यकाल के उत्कृष्ट सहयोगियों को सम्मानित किया, जिसमें लायन अनिल अग्रवाल को प्रतिष्ठित लायन ऑफ द इयर सम्मान से नवाजा गया।

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन प्रकाश नंदा ने इंस्टॉलिंग ऑफिसर के रूप में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। वहीं, द्वितीय उप-डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन गीता शर्मा ने इंडक्टिंग ऑफिसर के रूप में क्लब के 12 नए सदस्यों रोहित गुप्ता एवं प्रियंका गुप्ता, अभिषेक शाह एवं मैथिली शाह, प्रशांत गुप्ता एवं अनुष्का गुप्ता, मनीष साह एवं प्रियंका शाह, सौरभ जायसवाल एवं प्रीति जायसवाल तथा विकास कुमार एवं आयुषी कुमारी को विधिवत सदस्यता प्रदान की।

वहीं नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष लायन गौरी जायसवाल, सचिव लायन रंजिता गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन रीना विज्डम, उपाध्यक्ष लायन सर्वेश राज चौधरी एवं लायन नवीन निशांत, सह सचिव लायन कविता अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष लायन मालती मिश्रा, एलसीआईएफ चेयरपर्सन लायन डॉ. राजेश श्रीवास्तव, ब्लड डोनेशन चेयरपर्सन लायन डॉ. कुमार सौरभ, क्लब कोऑर्डिनेटर लायन अनिल अग्रवाल, क्लब डायरेक्टर लायन जसबीर शरण, सहायक जिलापाल चंदू मिश्रा, रीजन चेयरमेन सुजीत कुमार सिंह, लायन राकेश गुप्ता, लायन प्रशांत जायसवाल, लायन डॉ. अशोक कुमार, लायन मधुसूदन जालान, लायन प्रमोद लोहिया एवं लायन मनीष राज, मीडिया प्रभारी लायन राजीव विज़डम एवं लायन मनीष राज आदि पदाधिकारियों ने अपना-अपना पदभार ग्रहण किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन गौरी जायसवाल ने महिला स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, तनावमुक्त जीवनशैली, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताया। मुख्य अतिथि लायन संगीता नंदा ने नई टीम को बधाई देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का आह्वान किया।

समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन लायन अंगद सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन लायन डॉ. संगीता कुमारी ने किया।

motihari-new-executive-lions-club-couple-took-charge-induction-12-new-members-19000

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts