spot_img
Tuesday, March 24, 2026
HomeStateआज से 2 दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय...

आज से 2 दिनों के पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

-

SHABD,New Delhi, March 24, 

Synopsis : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया।

मार्च 24, नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। लिहाजा सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंच चुके हैं। कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया। कोलकाता पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल में  चुनाव प्रचार की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों का जायजा लेंगे। उनकी अध्यक्षता में हावड़ा और हुगली ज़ोन की हाई लेवल मीटिंग कोलकाता के होटल वेस्टिन में होगी। उनकी इस चुनावी यात्रा को ‘पश्चिम बंगाल प्रवास’ का नाम दिया गया है। इस बैठक में चुनाव की सभी तैयारियों पर गहन चिंतन मंथन किया जाएगा।

New Delhi | BJP National President on a 2-day visit to West Bengal from today

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts