spot_img
Thursday, April 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में टाइटन शो रूम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति...

रक्सौल में टाइटन शो रूम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

-

Motihari | अनिल कुमार|

शटर और शीशा तोड़कर अंदर घुसे दमकल कर्मी- करीब एक घंटे चली मशक्कत।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका- शो रूम में रखे कीमती सामान हुए खाक

रक्सौल। शहर के मुख्य मार्ग स्थित कोइरियाटोला में रविवार सुबह टाइटन के एक शो रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। सुबह के समय शो रूम से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक डॉ. प्रो. शंभु शलभ को दी- जिन्होंने तत्काल अग्निशमन विभाग को मामले की जानकारी दी।


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शो रूम बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को अंदर पहुँचने में काफी कठिनाई हुई। इसके बाद टीम ने शटर और शीशे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में शो रूम में रखे सामान को भारी नुकसान पहुँचा है और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुँचती- तो आग और भी भयानक रूप ले सकती थी और आसपास की दुकानों व मकानों को अपनी चपेट में ले सकती थी। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Motihari | A massive fire broke out at the Titan showroom in Raxaul, destroying property worth lakhs.

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts