HomeBIHARमोतिहारीइमारत-ए-शरिया के सम्मान की रक्षा सर्वोपरि: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की बयानों...

इमारत-ए-शरिया के सम्मान की रक्षा सर्वोपरि: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने की बयानों की कड़ी निंदा, संगठन को जोड़ने से किया इनकार

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। बिहार प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहिब्बुल हक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इमारत-ए-शरिया जैसी प्रतिष्ठित सामाजिक-धार्मिक संस्था और अमीर-ए-शरीयत जनाब फैसल वली रहमानी साहिब एवं फ़रहद वली रहमानी साहिब के संबंध में मीडिया में दिए गए बयानों का कड़े शब्दों में खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इमारत-ए-शरिया हमारे समाज की इज़्ज़त, विश्वास और मार्गदर्शन का प्रतीक है, और बिना प्रमाण के किसी संस्था की प्रतिष्ठा को निशाना बनाना उचित नहीं है।

मोहिब्बुल हक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के बयान देने वाले व्यक्ति फैसल अहमद का भारतीय जनता पार्टी या उसके किसी भी संगठन से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। उनके व्यक्तिगत बयानों को भाजपा की विचारधारा या आधिकारिक नीति से जोड़ना पूरी तरह अनुचित है। यदि उन्होंने पार्टी के नाम या बैनर का इस्तेमाल किया है, तो इस पर संगठन स्तर पर स्पष्टीकरण मांगते हुए उचित कार्रवाई की जाएगी।

अंत में, उन्होंने दोहराया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के सम्मान और भाईचारे को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular